लखनऊ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पार्टी मुख्यालय,
लखनऊ सहित देश-प्रदेश स्तर पर मनाई गई और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ घरों, सार्वजनिक स्थलों तथा बाबा साहेब की प्रतिमाओं के निकट दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अपनी भावांजलि देते हुए कहा है कि डॉ0 साहेब के जन्मदिन पर संविधान रक्षा के संकल्प के साथ दीपावली कार्यक्रम को संकीर्णता में नहीं बांधना चाहिए।
समाजवादी पार्टी का उद्देश्य वंचित लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उनके अंदर ज्ञान एवं स्वाभिमान को प्रकाशवान बनाना है। आज का दिन प्रत्येक शोषित, पिछड़े और वंचितों का पर्व है। इससे संविधान के लिए प्रतिबद्धता का भी निश्चिय झलकता है।
उन्होंने कहा कि इधर भाजपा राज में दलितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर संकट गहराता जा रहा है। इन तमाम वर्गों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की साजिशें चल रही है। समाजवादी पार्टी ने आज के दिन जनता को एकाधिकारी मानसिकता के वास्तविक खतरे से सावधान किया है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह कार्यालय प्रभारी, उदयवीर सिंह एवं रामवृक्ष सिंह यादव सदस्यगण विधान परिषद ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती-समाजवादी पार्टी
बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पार्टी मुख्यालय सैकड़ों मोमबत्तियों से जगमगा उठा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। कतार में लगी मोमबत्तियों के प्रकाश ने दीपावली की छटा बिखेर दी थी।
बुधवार को सायं जनेश्वर मिश्र पार्क में सीढि़यों पर दीप जलाकर भावांजलि दी गई। जगमग वातावरण के बीच सैकड़ों दीपों की लौ से पार्क में मोहक दृश्य पैदा हो गया था जनेश्वर मिश्र पार्क में दीप माला कार्यक्रम का संयोजन राजेन्द्र चौधरी एमएलसी, उदयवीर सिंह एमएलसी, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव तथा डॉ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी ने किया।
समाजवादी पार्टी के सभी जनपद कार्यालयों में बाबा साहेब को याद किया गया और दीपमालाओं की लडि़यां सजाई गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने आवास पर दिए जलाए। पार्टी की बैठकों में बाबा साहेब के रास्ते पर चलने और संविधान की रक्षा का संकल्प भी दुहराया गया।
आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
akhileshyadav AstraZeneca vaccine ayodhya Ayodhyadarpannews Bjp Chief Minister cmyogi corona india updates Corona update Corona vaccine Corona virus COVAXIN™ – Animal Study… COVAXIN™ – Phase 1 Covid-19 Covid-19 UP update covid update Deputy cm Election Excm akhilesh yadav India vaccines KESHAV PRASHAD MAURYA Leading Vaccine Manufacturer… lucknow Lucknow corona updates news Lucknow news Novavax COVID-19 vaccine panchayat Prayagraj Remdesivir (Veklury) injection Remdesivir injection lucknow samajwadiparty UP-NEWS UP corona news today upgovt UP NEWS HINDI UPPWD UPPWD KUSHINAGAR LUCKNOW KESHAV PRASHAD MAAURYA uttarpradesh Uttar Pradesh Uttarpradesh corona news Vaccination programs india Vaccine Efficacy Viral Vector Vaccines yogi Yogi adityanath