ब्रेकिंग -बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने ली, सपा की सदस्यता,पढ़ें

उत्तरप्रदेश राजनीति

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव होगा, उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल ने दिखाया है कि भाजपा किसी भी स्तर पर जाकर चुनाव लड़ती है। उसके लिए आदमी की जान से ज्यादा चुनाव जीतना जरूरी है।जनता अब आने वाले समय में बदलाव की तरफ देखेगी। वह तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करेगी और भाजपा का सफाया हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। पार्टी अपने साथ समाज के सभी वर्गो के लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज तमाम लोग परेशानी में है। कितने लोग कोराना के संक्रमण में जान गंवा चुके हैं। इस संकट में गरीब का रोजगार छिन गया। पलायन के दौरान लोगों की जाने चली गई। जिन्हें संकट से बचाव के लिए इंतजाम करना था वे स्टार प्रचारक बनकर झूठ बोलने निकल पड़े हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं, न बेड हैं, नहीं इलाज की व्यवस्था है। पर्याप्त टेस्ट नहीं हो रहे हैं, जो हो रहे हैं उनकी जांच रिपोर्टें बहुत विलम्ब से मिल रही हैं, उसमें भी अनियमितताएं हो रही हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगी है, वे भी संक्रमित हो रहे हैं। चिकित्सा संस्थानों तक में यह रोग फैला है, शामली उत्तर प्रदेश में कोरोना के टीके की जगह कुत्तों के काटने पर लगने वाला टीका लगा दिया गया। यह दर्दनाक है,स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं भाजपा कोरोना बीमारी के बारे में वास्तविक जानकारियां छुपाकर वाहवाही में खुशी मनाती रही। अब हालात उसके काबू में नहीं रह गए हैं।
शनिवार को बसपा, भाजपा और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आये कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा आये बुलन्दशहर के पूर्व मंत्री यूपी सरकार राकेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य फतेहाबाद आगरा हेमंत निषाद, बरेली के अधिवक्ता रामेन्द्र कश्यप, फिरोजाबाद अलीगढ़ के पूर्व संगठन मंत्री बृजेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र राकेश लोधी और कांग्रेस छोड़कर पूर्वमंत्री अनीसुर्रहमान शेरवानी के पुत्रअयाज शेरवानी, पूर्व विधायक अशरद खान पूरनपुर जिला पीलीभीत, अतरौली अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी अश्वनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सम्भल बिमलेश कुमारी, पूर्व प्रत्याशी शाहजहांपुर ब्रह्मस्वरूप सागर, बदायूं के साजिद अली, प्रयागराज के तारिक सईद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
बसपा छोड़कर आये बरेली शहर के पूर्व प्रत्याशी इं0 अनीस अहमद तथा रिज़वान के अतिरिक्त सेवानिवृत्त बेसिक एजूकेशन अफसर, फतेहाबाद आगरा के डॉ0 बच्चू सिंह निषाद ने भी सदस्यता ली ,सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं सैय्यद फरहान अली प्रदेश उपाध्यक्ष, जाहिद गाजी जिलाध्यक्ष बदायूं, निखिल कुमार जिलाध्यक्ष बरेली एवं जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष पीलीभीत।

akhileshyadav AstraZeneca vaccine ayodhya Ayodhyadarpannews Bjp Chief Minister cmyogi corona india updates Corona update Corona vaccine Corona virus COVAXIN™ – Animal Study… COVAXIN™ – Phase 1 Covid-19 Covid-19 UP update covid update Deputy cm Election Excm akhilesh yadav India vaccines KESHAV PRASHAD MAURYA Leading Vaccine Manufacturer… lucknow Lucknow corona updates news Lucknow news Novavax COVID-19 vaccine panchayat Prayagraj Remdesivir (Veklury) injection Remdesivir injection lucknow samajwadiparty UP-NEWS UP corona news today upgovt UP NEWS HINDI UPPWD UPPWD KUSHINAGAR LUCKNOW KESHAV PRASHAD MAAURYA uttarpradesh Uttar Pradesh Uttarpradesh corona news Vaccination programs india Vaccine Efficacy Viral Vector Vaccines yogi Yogi adityanath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *