UP के 35 लाख युवाओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट और स्मार्टफोन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 35 लाख युवाओं के लिए सीएम योगी (CM Yogi) की ओर से बड़ी सौगात मिलने वाली है। बुधवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने को मंजूरी दी गई है। यानी साफ है कि उत्तरप्रदेश के युवाओं को […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ में 143 करोड़ रु0 की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद आजमगढ़ में 143 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं कालोकार्पण एवं 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ ऋषि-मुनियों व साहित्यकारों कीधरती है। यहां की प्रतिभाओं को राजनीतिक संकीर्णता के कारण आगे बढ़ने का मौका प्राप्त नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एकभारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए अनेक कार्यक्रमों से आजमगढ़ के विकास कोदिशा प्राप्त हुई है।  मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बे समय से आजमगढ़ के नौजवानों कासपना था कि यहां विश्वविद्यालय बने, जिसे देश व प्रदेश की सरकार ने पूरा किया। विकास परियोजनाओं से ही देश, प्रदेश व समाज मेंखुशहाली आती है।उन्होंने कहा कि सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ऐसा प्रस्ताव तैयार करें,  जिससेब्लैक पॉटरी से अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, ताकि यहां के नौजवानों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होसके। विगत 05 वर्ष के दौरान बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के 05 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी है। युवाओं कोयोग्यता अनुरूप रोजगार मिले, यही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को उद्योगों से जोड़ा जा रहा है।  प्रधानमंत्री की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि युवा स्वावलम्बन की ओर अग्रसर होता है, तो समाज व राष्ट्र की भी उन्नति होती है। नौजवान प्रदेश की ताकतहैं। इन्हें तकनीक से युक्त करने के लिए 02 करोड़ स्मार्ट फोन/टैबलेट दिए जाएंगे। अब तक 15 लाख टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरितकिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के आजमगढ़ के विकास का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने जनपद कोपूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा है। जनपद आजमगढ़ में मंदुरी स्थित एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही, इसकालोकार्पण किया जाएगा

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ‘वृहद रोजगार मेले’ का शुभारम्भ किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद, युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों की ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए स्किल इण्डिया, स्टार्टअप इण्डिया, स्टैंडअपइण्डिया, मेक इन इण्डिया, मुद्रा आदि योजनाएं/कार्यक्रम प्रारम्भ किए।  वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही प्रदेशसरकार ने केन्द्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया है। उसी का परिणाम था कि वर्ष 2015-2016 में जहां उत्तरप्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत से अधिक थी, वहीं कोरोना कालखण्ड की भीषण चुनौती के बावजूद प्रदेश की बेरोजगारी दर को2.7 फीसदी तक लाने में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री यह विचार बुधवार को जनपद गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘वृहद रोजगार मेले’ के शुभारम्भअवसर पर व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य कीआधारशिला तैयार करेगा।  प्रदेश में अनेक ऐसे कार्यक्रम चल रहे हैं, जिनके माध्यम से युवाओं की ऊर्जा व प्रतिभा का लाभ लेकर उत्तरप्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।  उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई। साथ ही, प्रदेश की जी0डी0पी0 को दोगुना करने में भी सफलता प्राप्त हुई है।  प्रधानमंत्री ने देश को 05 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने के क्रम में उत्तर प्रदेश को अगले 05 वर्ष के अन्दर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु हस्तशिल्पियों, उद्यमियों एवं युवाओं कीसहायता से अनेक कदम उठाए हैं।  रोजगार मेला नये भारत के नये उ0प्र0 के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला तैयार करेगा उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन के पथ परअग्रसर कर, उन सभी युवाओं, हस्तशिल्पियों और कारीगरों के बल पर उत्तर प्रदेश को आर्थिक स्वावलम्बन के मार्ग पर आगे बढ़ाने काकार्य प्रदेश सरकार ने विगत 05 वर्षाें में किया है।  उन्होंने कहा कि दोबारा सरकार बनते ही तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतार कर 20 लाख नौजवानों को नौकरी की संभावना कोआगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ प्रारम्भ किया है। फाइनल ईयर के जो बच्चे इस योजना का लाभलेना चाहते हैं, उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए।  साथ ही, अपनी पढ़ाई को भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकेंगे। उन्हांेने कहा कि प्रथमचरण मंे प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डों का चयन किया गया है। दूसरे चरण में 100 आकांक्षात्मक नगर निकायों का चयनकिया जाएगा।  राज्य सरकार की इस योजना मंे चयनित युवाओं को टैबलेट, आवासीय सुविधा तथा मानदेय भी दिया जाएगा।  इस रोजगार मेले 136 कंपनियों के प्रतिनिधि आए हैं। हमारालक्ष्य है कि गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 हजार नौजवानों को नियुक्ति प्राप्त हो। 10 हजार नौजवानों के लिये यह रोजगार मेलासबके सहयोग से सफल होगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षकों को मिली पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति

लखनऊः 31 मई, 2021          मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा जहाॅ एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं वही पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को भी समय से पदोन्नतियाॅ प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग […]

Continue Reading

भाजपा की राजनीति का एजेण्डा सामाजिक विध्वंस और बंटवारा पर आधारित – अखिलेश यादव

लखनऊ-         समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट भयावह होता जा रहा है। संक्रमित लोगों की संख्या और मौतों में रोजाना वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कोरोना पर नियंत्रण की पारदर्शी समुचित व्यवस्था के बजाय मुख्यमंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक […]

Continue Reading

भाजपा की नीयत और नीति युवा विरोधी,रोजगार जैसे गम्भीर विषय को मजाक बना रखा-अखिलेश यादव

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आज सैकड़ों नौजवानों ने प्रदेश कार्यालय लखनऊ में स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये युवाओं ने अखिलेश यादव से अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने रोजगार के अवसर खत्म कर दिये हैं। किसी भी वैकेंसी की […]

Continue Reading

आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों की निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल-मंत्री ग्राम्य विकास विभाग

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया- आईएएस सुजीत कुमार (मिशन निदेशक) लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन प्रदेश के […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति सर्वाधिक अपमानित,चार साल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामले दोगुने-अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा है कि चार साल में अपनी जनहित की एक योजना भी न बता पाने वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जो असत्य कथा मुख्यमंत्री इन दिनों सुना रहे हैं हालात उनके झूठे होने की गवाही खुलकर दे […]

Continue Reading

किसान-नौजवान दोनों को भाजपा ने किया अपमानित, नौजवानों का भविष्य अंधकार – अखिलेश यादव

लखनऊ– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कोई नहीं बचा है जिसे परेशानी न हुई हो। भाजपा को परवाह नहीं कि किसान क्या चाहते हैं? नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। किसान-नौजवान दोनों को भाजपा सरकार ने अपमानित किया है, मुख्यमंत्री जी का सबसे […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारतसरकार द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया-मिशन निदेशक सुजीत कुमार लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश में 46 लाख से अधिकग्रामीण क्षेत्र की निर्धन परिवारों […]

Continue Reading