उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को हैदराबाद में वाई. सत्या कुमार , स्वतंत्र देव सिंह , सुनील बंसल , गोविंद नारायण शुक्ला , संजय कुमार बांडी एवं श्रीनिवासुलु व देवेंद्र के साथ दिवंगत भवानी सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुये।
उन्होंने कहा कि भवानी सिंह की स्मृतियां सदा जीवंत रहेंगी। उन्होने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रभु पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह के निधन पर तथा वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएलडी प्रमुख, चौधरी अजीत सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख ,किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।
उन्होंने कहा चौधरी अजीत सिंह किसानों के लिए संघर्ष किया वे सच्चे समाजसेवी थे उनके निधन से एक बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। अजीत सिंह 7 बार सांसद रहे ।कई बार केंद्रीय मंत्री रहे।
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निधन हो गया। 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों ,शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।