केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, कि राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की लगभग 16.16 करोड़ खुराकें मुफ्त में दी गई हैं,
जबकि अतिरिक्त 20 लाख खुराकें उन्हें अगले तीन दिनों में मिलेंगी। मंत्रालय ने आगे कहा कि कुल खपत हुई 16,16,86,140 खुराकों में से खराब हुई खुराकों की संख्या 15,10,77,933 है।
मंत्रालय ने यह भी कहा, कोविड वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।
Covid-19 का कहर जारी, 24 घंटे में 3.80 लाख नए केस सामने, 3600 से ज्यादा मौत
महाराष्ट्र
राज्य में वैक्सीन अब नहीं है, जिसका प्रभाव जारी टीकाकरण अभियान पर पड़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 28 अप्रैल (सुबह 8 बजे) तक महाराष्ट्र को मुहैया कराई गई कोविड वैक्सीन खुराकों की संख्या 1,63,62,470 है।
अभी भी राज्य के पास लोगों को देने के लिए शेष 7,49,960 खुराकें बची हुई हैं। अगले तीन दिनों में वैक्सीन की अतिरिक्त 20,48,890 खुराकें भेजी जाएंगी।
1 मई से तीसरे चरण का covid-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू शुरू हो रहा है इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। कई राज्यों की ओर से इस बात की भी शिकायत की गई थी
- देवरिया कांड : प्रेम यादव के घर पर अब नहीं चलेगा बुलडोजर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक
- जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान । – केशव प्रसाद मौर्य
- देवरिया कांड में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों के मृतक जनों को दी श्रद्धांजलि
- उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृतिक से परिचित होंगे देश भर के युवा खिलाड़ी-डा0 नवनीत सहगल
- मुख्यमंत्री धामी ने श्री अन्न महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,79,257 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हुई। 3645 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है।