लखनऊ: अयोध्या दर्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके माध्यम से दृष्टिकोण प्रपत्र, कार्यान्वयन रणनीति एवं समेकित अवसंरचना विकास योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं।
- देवरिया कांड : प्रेम यादव के घर पर अब नहीं चलेगा बुलडोजर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक
- जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान । – केशव प्रसाद मौर्य
- देवरिया कांड में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों के मृतक जनों को दी श्रद्धांजलि
- उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृतिक से परिचित होंगे देश भर के युवा खिलाड़ी-डा0 नवनीत सहगल
- मुख्यमंत्री धामी ने श्री अन्न महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ
अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुनस्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अयोध्याधाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विभिन्न मार्गों पर निर्मित किए जाने वाले द्वारों में एकरूपता परिलक्षित होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि इसके निर्माण में अयोध्या के प्राचीन गौरव के साथ-साथ आधुनिकता का समावेश किया जाए। उन्होंने अयोध्या नगरी में सड़कों के चैड़ीकरण तथा बिजली के तारों की अण्डरग्राउण्डिंग के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
अयोध्या आस्था क्षेत्र को सनातन परम्परा के अनुसार आध्यात्मिक केन्द्र और सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली
मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या_विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने प्रस्तुतीकरण करते हुए उन्हें अयोध्या के दृष्टिकोण प्रपत्र, लक्ष्य, रणनीतियां एवं परियोजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि आस्था क्षेत्र को सनातन परम्परा के अनुसार आध्यात्मिक केन्द्र और सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, अयोध्या विकास क्षेत्र को सस्टेनेबल नगर के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्रीमती एस0 राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी0 वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण,
प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन आर0के0 सिंह, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, विशेष सचिव आवास श्रीमती माला श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।